
Palamu: छतरपुर-पाटन के पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट से निदान के लिए मंगलवार को जिले के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से श्री किशोर ने कहा है कि छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो गया है. छतरपुर में 16 वार्ड पठार पर अवस्थित हैं. विगत वर्ष सामान्य से अत्याधिक कम बारिश होने के कारण जलस्तर 70-80 फीट नीचे चला गया है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से नगर पंचायत क्षेत्र में लगाए गए चापाकल अधिकांशतः सूख गए हैं. लोगांे को अधिक कीमत चुका कर टैंकर द्वारा पानी लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: राज्यस्तरीय थांग-टा चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले 8 प्रतिभागियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित
उन्होंने उपायुक्त को बताया है कि छतरपुर नगर पंचायत के पास मात्र 6 टैंकर है, और दो ही टैªक्टर है, जिसके माध्यम से पेयजल की आपूर्ति करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है. उन्हांेने कहा है कि सूचना मिली है कि छतरपुर नगर पंचायत के पास पेयजल उपलब्धता के लिए 2022-23 से ही राशि उपलब्ध नहीं है. मई, जून और जुलाई माह पेयजल संकट के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. श्री किशोर ने उपायुक्त से तत्काल राहत के लिए प्रति वार्ड दो-दो चापाकल की दर से 16 वार्ड के लिए 32 उच्च प्रवाहित नलकूप लगाने हेतू जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की राशि नगर पंचायत को उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे.




