Crime NewsJharkhandJharkhand StoryPalamu

पलामू में एक ही गांव में दो अलग-अलग घरों में महिला व पुरुष ने फांसी लगा कर दी जान, खेत से मिला युवक का शव

Palamu: जिले के छतरपुर थाना अंतर्गत डाली गांव में गुरूवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बीती रात दो अलग-अलग घरों में पुरुष और महिला के फांसी लगा कर खुदकुशी करने की बात सामने आई. मृतकों की पहचान 22 वर्षीया सविता देवी और 30 वर्षीय सुरेश पासवान के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने उनके शवों को घरों से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. वहीं पुलिस ने करमाकला गांव के एक खेत से 30 वर्षीय युवक का शव भी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें: भानू प्रताप शाही ने मैन पावर आउटसोर्स प्रोसेस को बताया लूट का नया तरीका, कहा- जांच पर कई मंत्रियों को भी होगी जेल

डाली गांव में खुदुशी की दो घटनाओं को लेकर छतरपुर एसपीडीओ अजय कुमार ने बताया कि मृतक महिला सविता देवी की शादी तीन माह पहले ही हुई थी. मृतका के मायके वालों ने इस मामले को लेकर दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि दहेज को लेकर उसकी हत्या कर शव को नियोजित तरीके से लटकाया दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं दूसरी खुदकुशी को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि सुरेश पासवान पूर्व में वार्ड पार्षद था और उसकी पत्नी गांव के स्वयं सहायता समूह में सक्रिय रहती थी, इसलिए वह हमेशा मानसिक तनाव में रहता था. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. .

खेत से बरामद हुआ युवक का शव

वहीं पुलिस ने करमाकला गांव स्थित एक खेत से 30 वर्षीय एक युवक का भी शव बरामद किया. मृतक युवक की पहचान अजय कुमार के रुप में हुई है. इस मामले को लेकर पुलिस ने ने मृतक के पिता राजनाथ यादव से पूछताछ की है लेकिन घटना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. इस संबंध में छतरपुर एसपीडीओ अजय कुमार ने कहा कि घटना के कारणों की तलाश की जा रही है. युवक की मौत प्राकृतिक है या फिर उसकी हत्या की गई है, इस संबंध में अनुसंधान होना शेष है. बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एमएमसीएच ) भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button