
Jamshedpur: बीजेपी से जुड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन का कोल्हान की धरती पर आगमन हुआ. जहां कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया. हजारों दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ ढोल- नगाड़े और आतिशबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गम्हरिया, आदित्यपुर जमशेदपुर होते हुए उनके पैतृक आवास जिलिंगोड़ा की ओर रवाना हुआ. इस दौरान जगह- जगह पूर्व मुख्यमंत्री का उनके समर्थकों एवं बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वही अपने स्वागत से अविभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों का इस्तकबाल किया. बता दें कि मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से बगावत कर बीजेपी का दामन थामा है. उसके बाद से ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.






