
Ranchi : मृतक रबीका पहाड़िन के परिजनों को मुआवजा देने की मांग झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने सदन में की. सूचना के माध्यम से उन्होंने कहा कि उनके अपने ही विधानसभा बोरियो में हुई यह घटना बेहद ही दुखद है. इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है. लोबिन हेंब्रम ने कहा कि पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की मुआवजा राशि और नौकरी दी जाय. साथ ही कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा में सरकार ने माना 3 साल में जेएसएससी से सिर्फ 357 कर्मियों की नियुक्ति हुई




