ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa Accident : चुनाव की जीत के रंग में भंग, ब्रेक फेल होकर पलटा वाहन, मचा कोहराम

Chaibasa: पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद अपने प्रत्याशी की जीत की खुशी मनाते हुए छोटा हाथी वाहन से लौट रहे बुरुबालजोड़ी गांव के 8 लोग हादसे में घायल हो गये. दो लोगों का हाथ फैक्चर हो गया है वही अन्य को सि‍र, आंख, कमर, छाती, सीना, पैर, घुटना सहित शरीर के अन्य हिस्सों में बाहरी और अंदरुनी चोट आयी है. घटना हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के पी बालजोड़ी से बुरुबालजोड़ी जाने वाले सड़क की है. घटना मंगलवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा मतगणनास्थल से एक छोटाहाथी वाहन से बुरुबालजोड़ी गांव के लगभग दर्जन भर लोग अपने गांव बुरुबालजोड़ी लौट रहे थे तभी छोटाहाथी वाहन का ब्रेक फेल हो गया और वाहन पलट गया. इस घटना में दो लोग बाल- बाल बच गये. सभी घायलों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सक ने सभी घायल का प्राथमिक उपचार किया. प्रभारी चिकित्सक जयश्री किरण ने बताया कि दो घायल का हाथ फैक्चर हो गया है. उन्हें एक्स – रे तथा एक घायल को सीटी स्केन व अन्य घायल को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है. छोटा हाथी पलटने से घायलों में बामिया गागराई, काया गागराई, गुरवारी गागराई, माधुवा गागराई, कप्तान गागराई, बुधनसिंह गागराई, बुधन गागराई, सुन्ती कुई शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-Tata Cummins Union Jamshedpur: अनूप सिंह के करीबी रहे दिप्तेन्दू चक्रवर्ती बने अध्यक्ष, टाटा कमिंस के इतिहास में पहली बार इंटर्नल प्रेसीडेन्ट, नये अध्यक्ष ने कहा- बेहतर ग्रेड कराने पर रहेगा फोकस

Related Articles

Back to top button