Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

व्यवसायी पवन सिंह से PLFI एरिया कमांडर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi : तुपुदाना इलाके में आटा व मैगी फैक्ट्री के मालिक पवन सिंह से पीएलएफआई एरिया कमांडर राजेश गोप के नाम पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने वालों को पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बल्लू, मंजूर अंसारी और केसरी नारायण है. इन सभी की गिरफ्तारी रांची के नगड़ी इलाके से हुई है. सोमवार की देर रात पुलिस टेक्निकल सेल के सहारे नगड़ी इलाके में छापेमारी कर रही थी. रांची पुलिस इस मामले में जल्द ही प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा करेगी.

बता दें कि गिरफ्त में आए तीनों व्यक्ति आटा व मैगी कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी थी. इस संबंध में कारोबारी पवन सिंह ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पवन सिंह ने पुलिस को बताया था कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन कर खुद को पीएलएफआई का एरिया कमांडर राजेश बता कर संगठन चलाने के लिए दो करोड़ की रंगदारी मांगी है. कहा कि जल्दी दो करोड़ नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना.

इसे भी पढ़ें: Good News : वर्ष 2030 से पहले आ जाएगा कैंसर का टीका

 

Related Articles

Back to top button