
Giridih: कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी शनिवार की देर शाम गिरिडीह भाजपा के जिला कार्यालय पहुंची. जहां पार्टी की और से हुए महत्पूर्ण बैठक में केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य बीस सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद भी शामिल हुए. बैठक में अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. 11 अप्रेल को रांची में आहुत हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ रैली की समीक्षा के साथ बूथ सशक्तिरण, डाटा प्रबंधन को लेकर बैठक में खास चर्चा किया गया. अध्यक्ष महादेव दुबे ने जहां एक तरफ विस्तार से जानकारी दिया. तो वहीं दुसरी तरफ केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गिरिडीह के तमाम मंडलो से जितने अधिक कार्यकर्ताओं का जुटान रांची में होगा. रैली के माध्यम से हेमंत सरकार को उतना अधिक झटका लगना तय है. वैसे बैठक में अध्यक्ष के फीडबैक पर खुशी जाहिर करते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान के बाद अब सुस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं रहना है. क्योंकि 2024 का लक्ष्य आसान नहीं है. लेकिन ये भाजपा के कार्यकर्ता ही जो अपने मेहनत के बलबूते लक्ष्य को हासिल करते है. केन्द्र सरकार की मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गिरिडीह से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का रांची जाना जरुरी है. हर व्यवस्था पार्टी की और से दिया जाएगा. इधर बैठक में प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, महिला मोर्चा की महामंत्री उषा कुमारी, सदानंद राम समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के गडरमा गांव में देसी शराब की 20 भट्टियों को किया नष्ट




