JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

उत्तराखंड सुरंग हादसे में फंसे चुटुपालू के खीराबेड़ा गांव के मजदूरों के परिजनों से मिले भाजपा सांसद आदित्य साहू, जल्द वापस आने का दिलाया भरोसा 

Ranchi: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू आज ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत चुटुपालु के खिराबेड़ा गांव पहुंचे. जंगलों से घिरे इस गांव के 3 मजदूर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में पिछले छह दिनों से फंसे हुए हैं. सांसद ने मजदूर चरकू बेदिया की पत्नी रंजो देवी और उसके लड़के अनिल बेदिया से तथा राजेंद्र बेदिया के पिता श्रवण बेदिया और शुकाम बेदिया के पिता बढ़न बेदिया से मुलाकात कर उनका हाल चाल तथा मजदूरों के शीघ्र सकुशल घर लौटने को लेकर ढाढस बंधाया.
इसे भी पढ़ें: उत्तरकाशी: आगे नहीं बढ़ रहा सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने का काम, परिजन चिंतित

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुरंग से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए हरसंभव कोशिश जारी है. फिलहाल सभी मजदूर सुरंग में सुरक्षित हैं और शीघ्र बाहर आकर अपने घर लौटेंगे. उन्होंने कहा कि गांव में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. दिव्यांग माता पिता का सहारा उनका कमाने वाला बेटा ही है. चिंता और भय में जी रहे परिजनों ने इस वर्ष दिवाली के दीए भी नही जलाए. श्री साहू ने कहा कि हादसा को भले नही टाला नहीं जा सकता लेकिन सरकार में संवेदनशीलता होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि घटना के छह दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि,पदाधिकारी मजदूर के परिजनों की सुध लेने उनके गांव नही आया. इस मौके पर उन्होंने ओरमांझी प्रखंड के अंचल पदाधिकारी से बात कर परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही. राज्यसभा सांसद के साथ भाजपा किसान मोर्चा के अमरनाथ चौधरी ,दिलीप मेहता,राजकिशोर साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button