
Betia : बेटी पैदा होने पर आज भी कई घरों में मायूसी छा जाती है. हालांकि जिले का एक परिवार ऐसा भी है, जहां पहली ही नहीं बल्कि दूसरी भी बेटी पैदा होने पर परिवार ने जश्न मनाया. पिता ने फौरन एक कार किराये पर ली. इसके बाद उसे दुल्हन की तरह सजाया और मासूम को लाने पीएचसी चले गये.
इसे भी पढ़ें : U-14 रग्बी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम
यह पूरा मामला बेतिया के चपरिया गांव का है. शेषनाथ कुमार की पत्नी मैनांटाड़ पीएचसी में भर्ती थी. रात में बेटी होने की खुशी मिली. देखते ही देखते पीएचसी में सभी परिजन पहुंच गये. रात से ही मिठाइयां बंटने लगी. इसके बाद पिता सजी-धजी कार लेकर अस्पताल पहुंचे.
पिता अस्पताल से जच्चा और बच्चा को छुट्टी के बाद घर लाने के लिए कार से पहुंचे. परिवार के बुजुर्ग भी स्वागत के लिए अस्पताल पहुंचे. इसके बाद मां और बेटी को उस गाड़ी में बैठा कर घर लाया गया. घर पर लाने के साथ ही दोनों की आरती उतारी गयी और उनका गृह प्रवेश हुआ. शेषनाथ कुमार ने बताया बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं है. पहले से ही एक बेटी थी. अब दूसरी आ गयी है. बच्चे दो ही अच्छे होते हैं. आज बेटियां बेटे से कहीं भी पीछे नहीं हैं. सिर्फ हमारा सोच बेटे और बेटी में अंतर करता है.
इसे भी पढ़ें : नालंदा में एटीएम लूटने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार




