
Ranchi : डीसी छविरंजन ने बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने वेयर हाउस के गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली. डीसी ने कहा कि ईवीएम के रख रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें.
डीसी ने निरीक्षण के बाद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया. आपको बतायें कि समय-समय पर ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है. इस दौरान प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची मेरी मड़की एवं वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : U-14 रग्बी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम




