JharkhandNationalRanchi

U-14 रग्बी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

Ranchi: सिकंदराबाद (तेलंगाना) में शनिवार से सातवीं U-14 रग्बी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता शुरू हुई. 6 मार्च को इसका समापन होगा. इस दिन फाइनल मैच के विजेता का भी पता लगेगा. शनिवार को पहले दिन खेले गए मैच में लड़कियों की टीम पहले मैच में बिहार के हाथों 30-5 से हार गयी. दूसरे मैच में उसने पुदुचेरी को 10-0 से हराया. इसके बाद टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंट्री कर ली. झारखंड के लड़कों की टीम ने पहले मैच में असम को 40-0 के अंतर से हराया. दूसरे मैच में भी उसने गोवा को 40-0 से हराया.

8 ग्रुपों में बांटी गयी है टीम

लड़कियों और लड़कों की टीम को 8-8 ग्रुप में बांटा गया है. लड़कियों की टीम ग्रुप ए में है जिसमें पांडिचेरी और बिहार भी है. लड़कों की टीम ग्रुप एफ में है जिसमें गोआ और असम की टीम है.

इसे भी पढ़ें :  नालंदा में एटीएम लूटने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button