
Trivandrum : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केरल और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. केरल के दौरे के बाद वह मंगलवार को (तिरुवनंतपुरम) त्रिवेंद्रम पहुंचे.
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले 15 साल के लिए, मैं उत्तर भारत में सांसद रहा. मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गयी थी.
मेरे लिए, केरल आना बहुत नया था क्योंकि अचानक मैंने पाया कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी करना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले RBI के गवर्नर- इनडायरेक्ट टैक्स पर की जाये कटौती
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छह सालों में रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्र की रीढ़ तोड़ दी गयी. किसान और छोटे व्यापरियों को नोटबंदी और जीएसटी से फायदा नहीं हुआ.
उन्होंने आगे कहा, ‘भारत को रोजगार देने वाले लोग कौन हैं? छोटे व्यवसाय, मध्यम आकार के व्यवसाय, दुकानदार, किसान- यह ऐसे लोग हैं जो इस महान देश को रोजगार देते हैं.
इसे भी पढ़ें : ईडी ने झारखंड इस्पात की 20 लाख की संपत्ति अटैच की




