JharkhandLead NewsRanchi

ईडी ने झारखंड इस्पात की 1 करोड़ 20 लाख की संपत्ति अटैच की

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोल ब्लॉक आवंटन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत मेसर्स झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की 1 करोड़ 20 लाख की चल संपति जब्त की है.

यह मामला मेसर्स झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है और प्रवर्तन निदेशालय की जांच में बात सामने आयी थी कि कंपनी ने फर्जीवाड़ा कर उतरी दाढु कोल ब्लॉक आवंटित करा लिया था. सीबीआइ ने 8 मार्च 2013 को एफआइआर कर 21 नवंबर 2014 को नयी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था.

ईडी ने दूसरी बार 31 जनवरी 2019 को 03 करोड़ 93 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की थी. पूर्व की दोनों ही जब्ती पर ईडी के सहायक प्राधिकार ने भी मुहर लगा दी है. अनुसंधान के क्रम में ही 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति की यह तीसरी कार्रवाई हुई है.

इस जब्ती पर भी ईडी को सहायक प्राधिकार से सहमति लेनी होगी. ईडी ने अबतक करीब 24 करोड़ 86 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है.

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले RBI के गवर्नर- इनडायरेक्ट टैक्स पर की जाये कटौती

Related Articles

Back to top button