Bihar

मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने में अपराधी हुए नाकामयाब तो लगायी आग, 50 लाख की संपत्ति जल कर राख

Muzaffarpur : जिले में बैंक लूटने पहुंचे बदमाशों ने जम कर उत्पात मचाया है. घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की है. यहां लूट में विफल अपराधियों ने बैंक को आग के हवाले कर दिया. अगलगी की इस घटना में करीब 50 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. लाख कोशिशों के बावजूद बदमाश बैंक से कैश लूट कर नहीं ले जा सके.

इस दौरान लुटेरों ने बैंक से सटे पंचायत भवन में चोरी की कोशिश की, लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली. मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने बैंक से धुआं निकलते देखा तो घटना की जानकारी स्थानीय मोतीपुर पुलिस को दी. पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इसे भी पढ़ें:HCL : एन्वायरमेंट क्लियरेंस मिलने के साथ ही दो वर्ष से बन्द पड़ी सुरदा माइंस के खुलने का रास्ता साफ, ये रही पूरी जानकारी

पूरे मामले पर बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक में रखे 7 लाख रुपये तो सुरक्षित हैं लेकिन आग लगने से 50 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है.

पंचायत सचिव ने बताया कि बदमाश पंचायत कार्यालय में रखे गोदरेज का ताला तोड़ कर कई जरूरी कागजात लेकर चले गये हैं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें:राज्यसभा चुनावः सरकार को बाहर से समर्थन देने की मांग पर अड़े कांग्रेसी विधायक, प्रभारी को बंद कमरे में सुनायी डिमांड

Related Articles

Back to top button