
Bariely : अगर आपने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करा लिया है तो यह खबर आपके लिए ही है. अब वैक्सीनेशन कार्ड दिखाने पर बरेलियंस को शोरूम्स और शॉप्स पर खरीदारी करने पर 10 परसेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके लिए व्यापार मंडल ने सहमति भी दे दी है.
जानकारी हो की देश में कोरोना टीकाकरण अभियान अब तीसरे फेज में पहुंच गया है. इसमें 40 साल से ऊपर के बीमार और 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जा रही, लेकिन इसका परसेंटेज काफी कम है.
पिछले कुछ दिनों में औसतन 40 परसेंट लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे हैं. इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को आकर्षित कर टीकाकरण में तेजी लाने के लिए यह पहल की है.
इसे भी पढ़ें :फेसबुक, प्रेम, इंकार और फिर दे दी जान
मीटिंग में डिसीजन
शासनादेश के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट के इस प्रस्ताव पर सबसे पहले व्यापारियों का साथ मिला. व्यापारियों के प्रमुख संगठन उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को एक बैठक कर इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए टीकाकरण कराने वाले लोगों को छूट दिए जाने का निर्णय लिया है.
दुकानों में वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करनेवाले बैनर लगवाये जायेंगे
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए अब समस्त व्यापारियों को बताया गया है कि वह अपनी दुकानों में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए स्लोगन और बैनर लगवाएं जिससे ग्राहक भी वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित हों वहीं दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को गाइड लाइन का फॉलो करते हुए अपने निजी खर्च से उनकी वैक्सीनेशन कराएं. जिससे वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें :बाटला हाउस केस : आतंकवादी आरिज खान को मिली फांसी की सजा, कोर्ट ने कहा- रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस
अन्य लोग भी जुड़ेंगे
वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व यूनीसेफ के जिला समन्वयक के बीच बैठक हुई. बैठक में तय हुआ कि अभियान में व्यापार मंडल, होटल मालिक, आइएमए, ट्रैवलर्स को शामिल किया जाये. इसके बाद शनिवार को आरंभिक बातचीत के बाद सभी ने सहमति दी कि जो लोग वैक्सीन लगवाकर आएंगे, उन्हें डिस्काउंट मिलेगा. वहीं 18 मार्च को इसके लिए बैठक बुलाई गई है. इसमें भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास
स्वास्थ्य विभाग और यूनीसेफ की ओर से किए जा रहे प्रयासों में सत्तारूढ़ दल के लोग भी शामिल हैं. भाजपा पदाधिकारियों से बात कर टीकाकरण अभियान को गांव गांव तक पहुंचाने का प्रयास है.
इसके लिए अब वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा बूथ लेबल कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने का प्रयास है. वह गांव स्तर पर अपने क्षेत्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन कराकर उनका टीकाकरण कराएंगे.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग: मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, अपार्टमेंट की छत से कूदकर दी जान
क्या कहते हैं अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग की मदद से इसमें काम किया जा रहा है. व्यापारियों का एक बड़ा वर्ग कोविड वैक्सीन कराने वालों को छूट देने को राजी हो गया है.
-इरशाद हसन खान, जिला समन्वयक यूनीसेफ
वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास जारी है. भाजपा, व्यापारी और आइएमए के पदाधिकारियों से वार्ता चल रही है. जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इससे लाभान्वित हों.
-डॉ. एसके गर्ग, सीएमओ
इसे भी पढ़ें : शाबाश! ऐसे ही बच सकेंगे हमारे वन्यजीव…




