Crime NewsDhanbadJharkhand

फेसबुक, प्रेम, इंकार और फिर दे दी जान

Dhanbad: सोशल मीडिया युवा पीढ़ी पर किस हद तक हावी हो रहा है ये बाद किसी से छुपी नहीं है. फेसबुक पर रिश्ते की तलाश किया जाना भी आम सी बात है. लेकिन अब ये जानलेवा हो रहा है. क्योंकि कम उम्र में लोग फेसबुक प्यार के चक्कर में पड़ कर अपनी जान दे रहे हैं. रोमा 16 पार कर 17 वर्ष की आयु में गयी थी. वह 11 वीं पास कर 12 वीं में गयी थी.

उस नासमझ को फेसबुक में एक लड़के से प्यार हो गया. लड़के ने भी रोमा की नासमझी का खूब लाभ उठाया. उसे पार्क घुमाया, बाजार घुमाया, दुनिया के रंगीन सपने दिखाए, लड़का ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाई.

लेकिन फेसबुक का प्यार कब तक रहता उसे टुटना था वो टुट गया. सायद लड़के के लिए यह आम बात रही होगी लेकिन लड़की सदमे को बरदास नहीं कर पायी और अपनी जान दे दी.

यह घटना कोई पहली और आखिरी नहीं है. फेसबुल पर प्रेम का जाल बिछाकर अक्सर लड़के लड़कियों को लूटा जाता है.

इसे भी पढ़ें :शाबाश! ऐसे ही बच सकेंगे हमारे वन्यजीव…

चिरकुंडा थाना के नूतन ग्राम में फेसबुक के माध्यम से रोमा को बेनीपुर जिला पुरुलिया निवासी रमेश मंडल नामक एक युवक से प्रेम हुआ. लड़के ने रोमा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर घुमाया फिराया शादी करने के वादे भी किए. बाद में इंकार कर गया.

बड़े पापा ने बताया इस संबंध में मैंने लड़के की मां से बात किया पर उन्होंने इंकार कर दिया. लड़के के मामा इसी ग्राम के हैं उनसे भी बात किया पर उन्होंने भी ना कर दिया. पूरे षडयंत्र में लड़के का बहन और जीजा भी शामिल है.

उन्होंने ही बहला-फुसलाकर कर रूमा को आसनसोल, पार्क आदि लड़के के साथ घुमाया. लेकिन शादी की बात पर सब मुकर गये. जिसके बाद लड़की ने आत्महत्या कर लिया. आत्महत्या की सूचना पुलिस को दिया गया. पुलिस ने कुंडी के दीवार काटकर शव को फंदे से उतारा.

वही बेटी की आत्महत्या के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है. मां ने बताया कि बेटी एक लड़के से प्यार करती थी. लड़का भी बेटी से प्यार करता था. पर लड़का अपने मां के दबाव में आकर मुकर गया. इस बात को लेकर लगभग 1 माह पूर्व गांव में मुखिया अजय पासवान के साथ बैठक भी किया गया था. जिसमें लड़के का मामा भी मौजूद थे पर कोई रास्ता नहीं निकला.

रोमा की मां ने यह भी आरोप लगाया कि लड़के को पिता के बदले नौकरी मिलने वाली है मोटा दहेज के लालच में लड़के की मां ने शादी से इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें :JPSC सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 21 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Related Articles

Back to top button