OFFBEAT

खतरनाक ब्रिज पर क्या कर रहे हैं झारखंड के डीजीपी!

Ranchi : इस तस्वीर पर गौर कीजिए. हवा में झूलता हुआ खतरनाक ब्रीज. इस ब्रिज पर खड़े जो शख्स हैं, उन्हें पहचानते होंगे आप. जी हां, ये हैं झारखंड के डीजीपी एमवी राव. आप जरूर जानना चाहेंगे कि यह ब्रिज कहां हैं और इस पर खड़े होकर झारखंड के डीजीपी क्या कर रहे हैं!

असल में डीजीपी एमवी राव ने शुक्रवार को खुद ये दो तस्वीरें ट्वीटर पर पोस्ट की हैं. ये तस्वीरें अरुणाचल प्रदेश की हैं. यह ब्रिज अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी पर स्थित है. सियांग जिले के रोतुंग गांव में स्थित यह ब्रिज वाकई बेहद खतरनाक दिखता है. डीजीपी एमवी राव अपने ट्वीट में खुद लिखते हैं कि इस ब्रिज से गुजरना किसी कमजोर दिल के लोगों का काम नहीं है.

इसे भी पढ़ें: विभावि : बैकलॉग परीक्षाओं के नाम होगा दिसंबर-जनवरी माह, जल्द घोषित होगी फॉर्म भरने की तिथि

इस खतरनाक ब्रिज पर दौड़ लगाता है नारमे

अपनी तस्वीर के साथ डीजीपी ने एक अन्य युवक की तस्वीर डाली है. युवक का नाम नारमे ताकी है. डीजीपी ने उसकी तारीफ करते हुए लिखा है कि सिसेन गांव का रहनेवाला नारमे ताकी नामक इस युवक को उन्होंने दौड़ कर इस खतरनाक पुल को पार करते हुए देखा.

एमवी राव ने अपने ट्वीट में अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी और वहां के मुख्यमंत्री को टैग किया है. वैसे ये तस्वीरें जिस जगह की हैं, वहां का नजारा बेहद दिलकश है. पूरा इलाका खूबसूरत जंगलों और पहाड़ों से घिरा है.

इसे भी पढ़ें: रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जानिए…

Related Articles

Back to top button