National

65 करोड़ की जालसाजी मामले में खुशदीप बंसल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

New Delhi: असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर जानेमाने वास्तु शास्त्री खुशदीप बंसल और उनके भाई हरीश को 65 करोड़ की जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने दोनों को बाराखंभा इलाके से गिरफ्तार किया है. सोमवार सुबह असम पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर असम रवाना हो गई.

असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से संपर्क किया था और बताया था कि खुशदीप बंसल पर गैर जमानती वारंट है और वह सैनिक फार्म में रहते हैं. इसके बाद पुलिस ने खुशदीप बंसल और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें- भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष बने ऑस्ट्रेलिया में सीनेटर

बता दें कि असम में चल रहे 65 करोड़ रुपये के ऑटोनॉमस काउंसिल घोटाले में पांच आरोपी हैं. इस घोटाले में मध्यप्रदेश के एक कांग्रेसी नेता का बेटा भी शामिल है. मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने सर्च वारंट जारी किया है. दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक कमल सबरवाल ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. यह मामला साल 2022 का है.

आरोपी वास्तुशास्त्री ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि उसने किसी को कमल सबरवाल से मिलवाया था और उसने ठगी की है. वहीं असम पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों ने मिलकर जालसाजी की है. डॉ. बंसल कई राज्य सरकार की परियोजनाओं में सलाहकार और प्रमुख व्यवसायियों और उद्योगपतियों के रणनीतिक सलाहकार रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- ईरान में बिना वीजा के 15 दिन ठहर सकेंगे भारतीय पर्यटक

 

Related Articles

Back to top button