
Giridih: काफी प्रयास के बाद शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम में प्रवेश शुल्क की बंदोबस्ती हुई. एक साल के लिए प्रवेश शुल्क वसूलने का जिम्मा शहर के आरडी रोडवेज के संचालक दीपक यादव ने सबसे अधिक बोली 2 करोड़ 20 लाख 21 हजार लगाकर हासिल किया. इस बंदोबस्ती में पांच एजेंसियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें अविनाशी इंटरप्राईजेज, महादेव इंटरप्राईजेज, प्रभाकर राय और सुमन राय शामिल है. बंदोबस्ती की शुरुआती बोली ही 2 करोड़ 17 लाख 50 हजार नगर निगम द्वारा तय किया गया था.
इस दौरान बंदोबस्ती की प्रकिया में एजेंसियों के साथ उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, शंभू सिंह समेत निगम के कई कर्मी मौजूद थे. लेकिन प्रवेश शुल्क के बंदोबस्ती में भी शामिल एजेंसियों के सिडिकेंट का प्रभाव इतना जबरदस्त रहा कि नगर निगम की सारी उम्मीदें ही खत्म हो गई. और प्रवेश शुल्क की अंतिम बोली 2 करोड़ 21 लाख 21 हजार में ही सिमट कर रह गया.
जबकि निगम उम्मीद किए हुए था कि प्रवेश शुल्क की बोली सबसे अधिक ढाई करोड़ से भी अधिक जा सकता है. लेकिन हुआ इसके उल्ट, क्योंकि बंदोबस्ती में शामिल सारे एजेंसियो ने पहले ही आपस में सब कुछ तय कर लिया था.
लिहाजा, अविनाशी इंटरप्राईजेज 2 करोड़ 21 लाख 11 हजार की अंतिम बोली लगाई. और सबसे अधिक 2 करोड़ 21 लाख 21 हजार की बोली लगाकर आरडी रोडवेज ने बंदोबस्ती हासिल कर लिया.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : 5 बैंकों ने FD पर ब्याज दर बढ़ाया, देखें लिस्ट और जानिए कितना होगा फायदा




