West Bengal

#Washington : अमेरिकी नौसेना ने हवा में विमान को मार गिराने में सक्षम लेजर हथियार का सफल परीक्षण किया

Washington: अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत ने उच्च ऊर्जा वाले एक लेजर हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जो विमान को हवा में ही नष्ट कर सकता है. नौसेना के प्रशांत बेड़े ने यह घोषणा की.

अमेरिकी नौसेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नौसेना द्वारा उपलब्ध करायी गयीं तस्वीरों और वीडियो में पोत यूएसएस पोर्टलैंड के डेक से एक ड्रोन विमान को नष्ट करने के लिए “उच्च ऊर्जा श्रेणी के ठोस अवस्था वाले लेजर के पहले प्रणाली स्तरीय कार्यान्वयन” को दिखाया गया.

इसे भी पढ़ें – #Corona: कोडरमा से 11, सिमडेगा से 4, जमशेदपुर से 3 और रांची से 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड का आंकड़ा हुआ 350

1960 से ही लेजर गाइडेड हथियार विकसित कर रहा अमेरिका

उसने लेजर हथियार प्रणाली प्रदर्शक (एलडब्ल्यूएसडी) परीक्षण की सटीक जगह के बारे में जानकारी नहीं दी और कहा कि इसे प्रशांत महासागर में 16 मई को अंजाम दिया गया. अमेरिकी नौसेना 1960 के दशक से ही लेजर समेत निर्देशित ऊर्जा हथियार (डीईडब्ल्यू) को विकसित कर रही है.

पोर्टलैंड के कमांडिंग अफसर कैप्टन कैरी सैंडर्स ने एक बयान में कहा, ‘‘मानव रहित विमानों और छोटे विमान पर इस परीक्षण के जरिये हमें इस लेजर हथियार की ताकत के बारे में बेहद महत्वपूर्ण जानकारी मिली है.’’ उन्होंने कहा, “नई ताकत के साथ हम समुद्र में युद्ध को नये सिरे से परिभाषित कर रहे हैं.” नौसेना ने कहा लेजर (डीईडब्ल्यू) ड्रोन और सशस्त्र छोटी नौकाओं के खिलाफ प्रभावी रक्षात्मक हथियार हो सकता है.

इसे भी पढ़ें – #Kolkata : कई इलाकों में प्रदर्शन के बाद ममता ने कहा- राजनीति नहीं करें, धैर्य रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button