DhanbadJharkhand

नगर निगम की बैठक में वार्ड पार्षदों ने किया हंगामा, विकास कार्यों की जानकारी नहीं देने का लगाया आरोप

Dhanbad : कई महीने बाद डीआरडीए सभागार नगर निगम की बैठक आयोजित की गयी ले कन यह बैठक भी हंगामे की भेंट चढ़ गयी. वार्ड पार्षदों ने विकास कार्य की कोई जानकारी नहीं देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. उन्होंने बताया कि वार्ड में आने के बाद हम लोगों को कार्य की जानकारी मिलती है. निगम के अधिकारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं.

वार्ड पार्षदों के हंगामे के कारण बैठक रोकनी पड़ी. वार्ड पार्षदों ने बताया कि नगर निगम में सफाई पर क्या निर्णय लिया जा रहा है, सफाई कार्य के लिए कौन सी मशीनें आ रही हैं, इसकी जानकारी भी हम लोगों को नहीं दी जा रही है. जबकि सफाई कंपनी की नियुक्ति भी टेंडर निकालकर होनी चाहिये. वार्ड पार्षदों के हंगामे के कारण कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा पर नहीं हो सकी. बैठक में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप और निगम के पार्षद उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – कोल इंडिया की फर्जी वेबसाइट बना 88,585 पदों के लिए आवेदन मांगने के मामले में प्रबंधन ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करायी

Related Articles

Back to top button