Palamu

वकील खान हत्याकांडः 12 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी

Palamu: पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के खडीहा गांव में युवक वकील खान की हत्या के मामले में 12 नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह कुड़वा भदई गांव की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की शिकायत पर विरोध जताने पहुंचे युवक वकील खान और उसके भाई दानिश खान पर लोगों ने हमला किया.

इसे भी पढ़ेंःपलामू: दो महिलाओं की हत्या से सनसनी

इस दौरान दोनों भाईयों को इतना पीटा गया कि वकील खान की मौके पर ही मौत हो गई. वकील खान की हत्या मामले में 12 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. मृतक के बड़े भाई उल्फत खान ने इस सिलसिले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में किस-किस का नाम

थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि थाना कांड संख्या 17/19, दिनांक 12 मार्च 2019 में आईपीसी 147, 148, 149, 341, 323, 307, 302, 354 बी, 504, 506 व पोक्सो एक्ट के सेक्शन 8 के तहत 12 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. इसमें गिरफ्तार दीपक राम के अलावा प्रेम कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र सिंह, डा. उमेश कुमार गौतम, लखन राम, प्रवीण राम, प्रदीप राम, राहुल कुमार, सूरज कुमार व शिवदत्त राम सभी ग्राम खरडीहा निवासी समेत कुड़वा खुर्द गांव के ओम प्रकाश शर्मा शामिल हैं. थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की गिरफतारी व कांड के अनुसंधान का प्रयास तेज कर दिया गया है. दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. और निर्दोष को नाहक परेशान नहीं किया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंःगोमियाः लापरवाही ने ली दो मासूमों की जान, लोगों में ईंट भट्टा संचालक के खिलाफ रोष

ज्ञात हो कि खरडीहा गांव में मंगलवार की सुबह कुड़वा भदई गांव की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की शिकायत पर विरोध जताने पहुंचे वकील खान व दानिश खान की जमकर पिटाई कर दी गई थी. जिसमें वकील खान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी.

गांव में प्रशासन का कैंप

एसडीपीओ विजय कुमार ने बुधवार को खरडीहा, कुड़वा, करीमनडीह, मोकहर कला समेत आसपास के गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया. मंगलवार की देर शाम वकील खान के जनाजा को कंधा दिया. उनके साथ बीडीओ राहुल देव, पुलिस इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद व थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद भी शामिल थे.

एसडीपीओ ने बताया कि लोगों से संवाद कायम है. उन्हें आश्वस्त किया गया कि मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ उचित व न्यायपूर्ण कार्रवाई में पुलिस जुटी है. खरडीहा गांव में जिला बल, सैट 4-8, झारखंड सहायक पुलिस, महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है. बतौर दंडाधिकारी अंचल निरीक्षक कन्हाई राम भी पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःधनबादः तालाब में तब्दील सड़क, नाले के गंदे पानी से आना-जाना हुआ मुहाल

Related Articles

Back to top button