
Bermo: बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की मौत से मातम पसरा है. होसिर पूर्वी पंचायत के दर्जी मोहल्ले में डुबने से दो बच्चों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि ईट भट्टा वालों की लापरवाही से हादसा हुआ है. जिसमें मो. अनवर आलम के छह वर्षीय पुत्र और मो. कलीम के छह वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. दो बच्चों की एक साथ मौत की खबर सुनते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. देखते ही देखते उनके घरों के सामने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.
इसे भी पढ़ेंःमसूद अजहर आज घोषित होगा वैश्विक आतंकवादी ? या फिर से चीन लगायेगा अड़ंगा
तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से मौत

बताया जाता है कि होसिर पूर्वी पंचायत के मुख्य सड़क से थोड़ी ही दूर पर अवैध ईंट बनानेवालों के द्वारा पानी जमाव के लिए तालाबनुमा गढ्ढा बनाया गया था. पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही लोग बच्चों को लेकर आनन-फानन गोमिया के आईईएल स्थित आर्डियर अस्पताल पहुंचे. लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ेंःआतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहने पर राहुल के खिलाफ शिकायत, मुजफ्फरपुर में परिवाद पत्र दायर
ईंट भट्टा संचालक के खिलाफ आक्रोश
वहीं अवैध ईंट बनानेवालों के खिलाफ लोगों में आक्रोश है. गोमिया पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है. मालूम हो कि गोमिया के साड़म-होसिर के अलावा पूरे बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल, पेंक नारायणपुर, पेटरवार,चंद्रपुरा आदि के अधिकांश खेतों पर लोगों के द्वारा अवैध तरीके से ईंट बनाया जा रहा है. सबकुछ जानते हुए भी प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है.
इसे भी पढ़ेंःइथियोपिया विमान हादसे के बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर लगाया प्रतिबंध




