
Dhanbad: धनबाद नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर की फोरलेन सड़क आज तालाब में तब्दील हो गयी है. दरअसल, धनबाद फोरलेन सड़क बनने के बाद भी रानी बांध के पास कभी भी नाले की सफाई नहीं हुई. निगम भी सफाई को लेकर गंभीर नहीं, जिसके कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. और नजारा कुछ ऐसा ही लगता है सड़क नहीं कोई तालाब हो.
इसे भी पढ़ेंःगोमियाः लापरवाही ने ली दो मासूमों की जान, लोगों में ईंट भट्टा संचालक के खिलाफ रोष
कई दिनों से भरा है पानी

करोड़ों की लागत से सिटी सेंटर से बरवाअड्डा तक बनी फोर लेन सड़क की रानी बांध के पास काफी खस्ता हालत है. यहां नाले का पानी इस कदर सड़क पर भर गया है, कि रोड ने तालाब की शक्ल ले ली है. और बीते कई दिनों ने इलाके का यही नजारा है. लेकिन अबतक नाले की सफाई को लेकर किसी तरह की पहल नहीं की गई है. फिलहाल इस रोड की स्तिथि देख ऐसा लग रहा है कि नगर निगम के अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में सो हुए हैं.
इसे भी पढ़ेंःहाल पेयजल व स्वच्छता विभाग काः बगैर स्वीकृति के निकाला 10.52 करोड़ का टेंडर, फिर करना पड़ा कैंसल
स्थानीय लोगों की मानें तो करीब एक महीने से यह स्थिति बनी हुई है. नाले के गंदे पानी में इतनी बद्बू है कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. इस जमे हुए पानी की बदबू से जहां लोग परेशान हैं, वहीं लोगों को बड़ी बीमारी का भय भी सता रहा है. सबसे खास बात तो यह है कि प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी प्रतिदिन अक्सर इसी सड़क से आते-जाते हैं, फिर भी किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःपलामू: दो महिलाओं की हत्या से सनसनी
बंद है कलवर्ट का मुहाना
इस सड़क पर पानी जमने का मुख्य कारण यह है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पीडब्लूडी ने आईआईटी-आइएसएम बाईपास रोड के सामने कलवर्ट का निर्माण कराया है. इस कलवर्ट को रानीबांध से जोड़ा गया, ताकि नाले का पानी तालाब होते हुए बह जाए. लेकिन इस कलवर्ट का मुहाना स्थानिए लोगों के विरोध के कारण बंद करना पड़ा. जिसके कारण कलवर्ट का मुहाना जाम हो गया ओर रोड में नाले का पानी भर जाने से तालाब जैसी स्तिथि हो गई है.
इसे भी पढ़ेंःपहली बार झारखंड के चिकित्सकों को मिलेगा एमएसीपी का लाभ




