
Jamshedpur : टेल्को के बारीनगर में पुराने विवाद को लेकर बारीनगर मदरसा प्लॉट का रहने वाले ट्रेलर चालक फैयाज को अगवा करके उसके साथ मारपीट करके से 90 हज़ार रुपये छीन लेने का एक मामला सामने आया है. घटना के बाद फैयाज को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बीच-बचाव का लिया बदला
फैयाज का कहना है कि 14 जनवरी को उसका दोस्त सद्दाम का गुलफाम के साथ विवाद हुआ था. तब वह बीच-बचाव करने के लिए गया हुआ था. इस दौरान उसपर भी मामला दर्ज कराया गया था. घटना में उसे जमानत भी लेनी पड़ी थी.
ट्रेलर लेकर जाने वाला था पूणे
फैयाज का कहना है कि वह पीएमटी ट्रांसपोर्ट से ट्रेलर लेकर पूणे जाने वाला था, इस बीच ही गुल्लू और असलम ने उसे बातचीत करने के नाम पर उसे रोक लिया. इस दौरान गुलफाम, दानिश समसुल के अलावा सात-आठ युवक पहुंच गये. सभी ने हॉकी, रॉड, बेसबैट से हमला कर दिया.
कार से किया अगवा
फैयाज ने बताया कि कार से उसे अगवा कर सभी लोग नीलडीह लेकर गए थे. वहां पर जंगल में पिस्टल का भय दिखाकर खूब पिटाई की.
इसे भी पढ़ें- पटमदा के ठनठनी घाटी पर 407 डाला ट्रक पलटा, कई मजदूर घायल




