
Ranchi: चेन्नई में आयोजित वाको इंडिया नेशनल सीनियर्स व मास्टर्स किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाडिय़ों ने भी अपनी काबिलियत दिखाई है. इसमें राज्य के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें से 3 ने पदक हासिल किया. रामगढ के प्रवीण कुमार ने K1 अंडर 86Kg इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया. अपूर्व मुखर्जी ने पॉइंट फाइट में अंडर 57 Kg भार वर्ग में कांस्य जबकि धनबाद के रणजीत रॉय ने K1 अंडर 63.5Kg भार वर्ग में कांस्य हासिल किया. इन तीनों के अलावा आरती कुमारी 5th प्लेस (पॉइंट फाइट), किक लाइट में चंद्र प्रकाश उपाध्याय 6th प्लेस, म्यूजिकल फॉर्म्स इवेंट में काजल कुमारी 9th प्लेस (पॉइंट फाइट) व किक लाइट इवेंट में सत्यम कुमार 9th प्लेस, सोनू कुमार साहू 9th प्लेस ( किक लाइट व 17th प्लेस पॉइंट फाइट इवेंट में) हासिल किया. टीम कोच के रूप में एमडी इबरार कुरैशी झारखंड के संग थे.झारखंड अमाच्यौर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बी सी ठाकुर ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. यह भी कहा कि संघ काफी सुचारू रूप से खिलाड़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए काम कर रहा है.
इसे भी पढ़े: एमिटी बीटेक के छात्रों ने सिपेट में जाना प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग व प्रोडक्सन के बारे में
वर्ल्ड कॉम्बैट गेम्स और एशियन इंडोर गेम्स में भागीदारी का मौका
झारखंड किकॉक्सिंग संघ के महासचिव बिपुल मिश्र ने बताया कि इस बार सीनियर नेशनल में जीतने वाले खिलाड़ियों को रियाध में होने वाले वर्ल्ड कॉम्बैट गेम्स और एशियन इंडोर गेम्स, थाईलैंड में खेलने का मौका बनेगा. इन टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन इस नेशनल में किया गया है. चुने हुए खिलाड़ियों का खर्च वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा उठाया जाएगा. झारखंड अमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष व रांची जिला के सचिव एमडी इबरार कुरैशी ने बताया कि चयनित खिलाडी प्रवीण कुमार को नेशनल किकबॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप जो 1 सितम्बर से शुरू होना है, उसमें भाग लेने का मौका मिलेगा. अगले साल होने वाले इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी वे भाग लेंगे.




