JamshedpurJharkhand

Chakradharpur : बिरसा मुंडा जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान सह सम्मान समारोह का आयोजन

Chakradharpur : झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन गुटूसाई हिलटाॅप में आयोजित हुआ. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नीतिन प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. बिरुवा ने कहा कि रक्तदान महादान है जिससे अन्य किसी को जीवन मिलती है. उन्होंने आयोजन कमेटी की सराहना करते हुए आगामी आयोजन में हर संभव मदद की बात कही. आयोजन को सफल बनाने में मुखिया सुमित्रा देवगम, उपमुखिया राजू ठाकुर, जुलियानी कोड़ा, मोनल मुंडा, रामजीवन महंती, रोशनलाल कोंडाकेल, सुनीता देवी, संरक्षक देव कुमार बनर्जी, जयधर बोयपाई, विवेक पूर्ति समेत कमेटी पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button