
Ranchi: यूरोपियन यूनियन इंटरनेशनल अर्बन एंड रीजनल कॉपरेशन प्रोग्राम के तहत इटली के रेजियो इमीलिया की डिप्टी मेयर कारलोटा बॉनविसिनी अपनें दो सहयोगियों के साथ तीन दिनों तक रांची में रहेंगे. मंगलवार को इटली के रेजियो इमीलिया शहर की डिप्टी मेयर और उनके सहयोगियों नें रांची में निर्माणाधिन रांची स्मार्ट सिटी की विशेषता और उसके महत्वपूर्ण पहलुओं को बारीकी से समझा और जाना. उन्होंनें 656 एकड़ जमीन पर विकसित हो रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शहर में क्या कुछ बुलियादी सुविधाएं हैं और इनका क्या फायदा शहरी नागरिकों को मिलेगा इसकी जानकारी ली. रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार नें पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हर पहलुओं की जानकारी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें: झारखंड: नगर पालिका चुनाव के लिए नियमों में हो रहा संशोधन, फाइल बढ़ी
कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की भी दी गयी जानकारी
इस दौरान रांची स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर और उससे स्वसंचालित रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुयी. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नें कई लाइव डेमों भी देखा और यह जाना कि किस प्रकार इस सिस्टम से कमांड सेंटर में बैठकर पूरे शहर को एक साथ संबोधित किया जा सकता है. उन्हें बताया गया कि अपराध नियंत्रण और अपरेधिक घटनाओं के उद्भेदन में भी इस सेंटर की महती भूमिका है.
पब्लिक बाईसिकल शेयरिंग सिस्टम पर भी चर्चा
रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से बताया गया कि नन मोटराईज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए रांची शहर में पब्लिक बाईसिकल शेयरिंग सिस्टम कार्यरत है जिसका लाभ हर वर्ग के लोग ले रहे हैं. बच्चे और युवा शैक्षणिक कार्यों के लिए तो कई लोग आवागमन और कई युवा अपनी रोजी रोटी के लिए भी साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नें रांची में चल रहे साइकिल सेवा का आनंद लिया.

इंटिग्रेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी ली जानकारी
सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी में विकसित हो रहे यूटिलिटी सर्विसेज की भी जानकारी और पूरे एबीडी क्षेत्र का भ्रमण किया. रांची स्मार्ट सिटी के जीएम और अन्य पदाधिकारियों नें शहर के विकास,उसमें दी जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं अपनें तीन दिवसीय और पर्यावरण के लिहाज सेकिए गए उपायों की जानकारी दी.
रेजियो इमीलिया की ओर से भी दिया गया प्रेजेंटेशन
रेजियो इमीलिया शहर के तक्नीकी निदेशक नें भी अपनें शहर पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया और बताया कि उनके शहर में सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिया क्या क्या सुविधाएं दी जा रही है. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र का साइकिल से भ्रमण किया और स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की.
कार्यक्रम में रहे मौजूद
दिनभर के कार्यक्रम में रेजियो इमीलिया शहर की डिप्टी मेयर कारलोटा बॉनविसिनी,आईयूआरसीकी ओर से संयोजक के रुप में पानाजियोटीस कारा, रेजियो इमीलिया नगरपालिका के निदेशक तक्नीकी पाओलो गांडोली,रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार,कंपनी सेक्रेटरीबिपिन बिहारी साह,सीएफओ ज्योतिपुष्प,पीआरओ अमित कुमार,प्रबंधक उत्कर्ष कुमार,कमलजीत ,किशन कुमार , कुमुद कुमार,अंजनी दूबे,रांची नगर निगम की ओर से कुमार राज और हॉनीवेल से अतुल कुमार तथा चार्टर्ड बाईक की ओर से शशिरंजन और अन्य मौजूद रहे।




