
Ranchi: रेलवे बोर्ड की ओर से कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और कुछ ट्रेनें रद्द की गयी है. रेलवे के इस आदेश से अधिकांश ट्रेनें 15 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी. इससे राज्य के अलग अलग जिलों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है. रेलवे बोर्ड की मानें तो दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में 28 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर तक 66 एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर किया गया है.
इस दौरान पांच ट्रेनों को रेलवे ने परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है और चार ट्रेनों को एक से चार घंटे तक लेट से चलाने की योजना है. इस आदेश से सबसे अधिक 66 ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरती है. ऐेसे में पूजा सीजन में चक्रधरपुर के यात्री अधिक प्रभावित होंगे. इस आदेश से टाटानगर, सिनी, राजखरसवां, चक्रधरपुर, गोइलकेरा, मनोहरपुर, राउरकेला समेत अन्य स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी होगी.
ये ट्रेनें इन तिथियों में रहेंगी रद्द
12,13 व 15 अक्टूबर को पुरी से खुलने वाली ट्रेन नंबर 20836 और 20835 पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस.
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 08163 और 08164 चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू स्पेशल.
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 08168 और 08167 झारसुगुडा राउरकेला झारसुगुडा मेमू स्पेशल.
28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18175 हटिया झारसुगुडा मेमू एक्सप्रेस
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुडा हटिया मेमू एक्सप्रेस
29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18109 टाटा इतवारी एक्सप्रेस.
29 सितंबर से 04 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18110 इतवारी टाटा एक्सप्रेस
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18125 और 18126 राउरकेला पुरी राउरकेला एक्सप्रेस
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 22839 और 22840 राउरकेला भुवनेश्वर राउरकेला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18107 और 18108 राउरकेला जगदलपुर राउरकेला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18117 और 18118 राउरकेला गुणपुर राउरकेला राज्यारानी एक्सप्रेस
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18113 और 18114 टाटानगर बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 08107 और 08108 राउरकेला चक्रधरपुर राउरकेला एक्सप्रेस स्पेशल
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 08149 हटिया राउरकेला पैसेंजर स्पेशल
29 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 08150 हटिया राउरकेला पैसेंजर स्पेशल
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 08121 और 08122 बीरमित्रपुर बरसुवान बीरमित्रपुर पैसेंजर स्पेशल
30 सितंबर और 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली ट्रेन नंबर 20822 सांतरागाछी पुणे हमसफर एक्सप्रेस
02 और 16 अक्टूबर को पुणे से चलने वाली ट्रेन नंबर 20821 पुणे सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
02 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नान्देड सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
04 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12768 सांतरागाछी हजूर साहिब नान्देड सुपरफास्ट एक्सप्रेस
29 सितंबर, 3,8,10, व 14 अक्टूबर को राजेन्द्रनगर से खुलने वाली ट्रेन नंबर 13288 राजेन्द्रनगर दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
30 सितंबर,4,9,11,व 15 अक्टूबर को दुर्ग से खुलने वाली ट्रेन नंबर 13287दुर्ग राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस




