
Giridih: झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष और झामुमो समर्थकों के बीच दिशोम गुरु से प्रसिद्ध शिबू सोरेन का गिरिडीह झामुमो कमेटी ने जहां 79वां जन्मदिवस मनाया. तो वहीं दुसरी तरफ भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी का 65वां जन्मदिवस मनाया गया. झामुमो कार्यालय में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू समेत कई नेताओं और समर्थकों ने शिबू सोरेन के तस्वीर पर तिलक लगाया और लंबी आयु की कामना की, तो मौके पर जरुरतमंदो के बीच सदर विधायक सोनू और अध्यक्ष संजय सिंह ने कंबल वितरण किया. राज्य की जनता शिबू सोरेन को अपना मानती है. मौके पर झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, प्रदोष कुमार, दिलीप मंडल, अजयकांत झा, सुमित कुमार, राकेश रंजन, रॉकी सिंह, तस्लीम अंसारी समेत कई झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

इधर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साहु ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर कंबल वितरण किया. पूर्वी भाग के साथ मध्य भाग बनियाडीह के गांधी नगर में वहां के स्लम क्षेत्र में रहने वालों के बीच कंबल का वितरण किया. दोनों इलाकों में भाजपा नेता द्वारा कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान भाजपा नेता के साथ जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जायसवाल समेत भााजपा नेता नागेशवर दास, मनोज मोर्या, हीरा लाल मुर्मू, दिनेश राम, नरेश भोक्ता, संतोष पंडित, छबीला देवी समेत कई भाजपा समर्थक मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के गांवा में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव




