JharkhandKoderma

कोडरमा: आर एंड आर पॉलिसी एवं सीएसआर को लेकर हुई बैठक, विस्थापितों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा देने का निर्देश

Koderma: आरएंडआर पॉलिसी एवं सीएसआर को लेकर बुधवार को हुई बैठक में विस्थापितों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधा देने का निर्देश दिया गया है. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में केटीपीएस बांझेडीह (डीवीसी) परियोजना अंतर्गत आरएंडआर पॉलिसी एवं सीएसआर क्रियान्वयन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी. बैठक में पूर्व के बैठक में लिये गये निर्णय पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने डीवीसी प्रबंधन से उत्क्रमित उच्च विद्यालय घंघरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चरकीपहरी एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डूमरडीहा के शिक्षकों का मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करने को कहा. वहीं सूची में छुटे हुए नामों का संशोधन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान विधायक अमित यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बताया कि डीवीसी में कार्यरत कर्मचारियों के दुर्घटना होने पर सहायता राशि दिए जाने मे काफी कठिनाई होती है जिस पर उपायुक्त ने डीवीसी से लेबर वेलफेयर फंड बनाने को कहा ताकि सहायता राशि दिया जा सके. उपायुक्त आदित्य रंजन ने डीवीसी प्रबंधन से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि योजना का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने डीवीसी प्रबंधन को छोटी-छोटी त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा की स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं पर्यावरण पर विशेष ध्यान दें ताकि विस्थापितों का सर्वांगीण विकास सही मायने में हो सके. करियावां पंचायत के गांधीनगर गांव एवं उसके इर्द-गिर्द गांव में एश पौण्ड का डस्ट उड़ने तथा आमजन हेतु पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि आने वाले गर्मी में डस्ट ज्यादा उड़ने से वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी वहीं पीने योग्य पानी की व्यवस्था डीपीसी के द्वारा नहीं कराया जा रहा है. डीसी ने डस्ट ना उड़े इसके लिए पानी का फव्वारा का इस्तेमाल करने को कहा. साथ ही मेडिकल वैन को पंचायत वार चलाने का निर्देश दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से विधायक बरकट्ठा अमीत कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष राजधन यादव, उपाध्यक्ष निर्मला देवी, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, डीवीसी प्रबंधन व सदस्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: बंद पड़े खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Related Articles

Back to top button