
Ranchi : राज्य के सरकारी आईटीआई में प्रशिक्षक बनने के लिए राज्य की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य नहीं है. जबकि अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदों में नियुक्ति के लिए जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा अनिवार्य है. जबकि सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से होने वाली नियुक्तियों के लिए जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा ज्ञान को अनिवार्य बनाया है.
सरकारी आईटीआई के रिक्त 727 पदों में नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है. इस विज्ञापन में उम्मीदवारों के चयन की जो शर्तें राखी गयी है, उम्मीदवारों के चयन के लिए मेरिट लिस्ट केवल तकनीकी भाषा से संबंधित पेपर के आधार पर तैयार किया जायेगा. जबकि लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे.
इसे भी पढ़ें : Naxali Arrested: चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रेकी कर रहा नक्सली पकड़ा गया
ऐसे बनेगा मेरिट लिस्ट
झारखंड के सरकारी आईटीआई में नियुक्ति के लिए ली जाने वाली लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे. पहला पेपर भाषा एवं सामान्य ज्ञान का होगा. इसमें उम्मीदवारों को पास होने के लिए केवल 30 फीसदी अंक लाने होंगे. दूसरा पेपर जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा का होगा. इसमें भी पास होने के लिए उम्मीदवारों को 30 फीसदी अंक लाने होंगे. तीसरा पेपर तकनीकी ज्ञान से संबंधित होगा. उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट इसी तीसरे पेपर के आधार पर बनेगा. जबकि स्नातक स्तरीय परीक्षा सहित अन्य नियुक्ति परीक्षा में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा का पेपर अनिवार्य है. मेरिट लिस्ट बनाने में इस पेपर के अंक को जोड़ा जायेगा.
तीसरी बार बढ़ी स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जिस परीक्षा को अप्रैल माह में लेने की बात कही थी उसे अब जून के अंतिम सप्ताह में लेने की बात कह रहा है. आयोग की ओर से तीसरी बार एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया गया है. आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा को पहली बार अप्रैल माह में लेने और जून के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट देने की बात कही थी. इसे न लेते हुए दूसरी बार मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा और जून के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट देने की बात कही थी. इस तिथि के बाद फिर तारीख बढाया गया है. अब आयोग जून के अंतिम सप्ताह में परीक्षा लेने और अगस्त के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट देने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: प्रकोप के बाद पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या 20 से कम, 24 घंटे में चार संक्रमित मिले-इनमें 3 रांची से




