
Bagha : जिले में शुक्रवार को निगरानी विभाग ने एक घूसखोर मुखिया को गिरफ्तार किया है. मुखिया सरकारी योजना की मंजूरी के एवज में रिश्वत ले रहा था. निगरानी की टीम ने भैरोगंज थाना इलाके में यह कार्रवाई की है. जिले के प्रखण्ड अंतर्गत बांसगांव मंझरिया के मुखिया को रंगे हाथों पकड़ा गया है.
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी ने झारखंड हाई कोर्ट से मांगा समय, अगली सुनवाई 26 अप्रैल को
ये है मामला
मुखिया की पहचान बृजेश राम के रूप में हुई है. बृजेश राम मझरिया के मुखिया हैं. इन्होंने सरकारी योजना की मंजूरी दिलाने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी. रिश्वत के तौर पर उन्होंने ₹15000 लिये . जैसे ही मुखिया को रुपये दिये गये उसे निगरानी की टीम ने धर दबोचा. निगरानी टीम के मुताबिक वार्ड के कार्यों को मूर्तरूप देने के लिए मुखिया ने तीन वार्ड सदस्यों से नजराना मांगा था. इस बात की शिकायत वार्ड सदस्यों ने विजिलेंस को भी की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : ITI में ट्रेनर बनने के लिए जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा अनिवार्य नहीं, जबकि अन्य में अनिवार्यता लागू




