ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Naxali Arrested: चाईबासा पुलि‍स को म‍िली बड़ी सफलता, रेकी कर रहा नक्सली पकड़ा गया

Chaibasa : झारखंड के पश्‍च‍िमी स‍िंंहभूम ज‍िले की पुल‍िस को नक्‍सल‍ियों के ख‍िलाफ अभि‍यान में बड़ी सफलता म‍िली है. टेबो थाना क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियों की रेकी कर रहे प्रतिबंधित नक्‍सली संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्‍य को गिरफ्तार क‍िया गया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने मीड‍िया से साझा की.

उन्होंने बताया कि टेबो थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के सदस्यों के भ्रमणशील रहने के साथ ही पुलिस की रेकी करने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के बाद एएसपी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी के क्रम में टीम ने टेबो थाना क्षेत्र के साईंकाटा जानेवाली सड़क से नक्‍सली संगठन के सक्रिय सदस्य टेबो थाना क्षेत्र के टोला उलीलोर निवासी गोला पूर्ति उर्फ नोलू पूर्ति (25) को गिरफ्तार किया गया. एएसपी ने बताया कि गोला पूर्ति उर्फ नोलू पूर्ती का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ सोनुवा थाना में तीन, कराईकेला थाना में दो, जबकि गुदड़ी एवं टेबो थाना में एक-एक मामला दर्ज है. छापेमारी टीम में टेबो थाना प्रभारी बीरबल हेम्ब्रम, एएसआई प्रवीण सिंह चौधरी समेत टेबो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

ये भी पढ़ें–जमशेदपुर : गर्भवती पूजा देवी मौत मामले की जांच करने एमजीएम पहुंची रांची की 4 सदस्यीय टीम

Related Articles

Back to top button