
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना के भालूपानी पंचायत के मसूरीबाई गांव में सरकार की महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना के तहत बने जल मीनार के पानी टंकी फटने को लेकर ग्रामीणों की बैठक कमलेश केराई की अध्यक्षता में संपन्न हुई .बैठक में मुख्य रूप से पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे .बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मसूरीबाई में नल जल योजना के तहत सोलर आधारित जल मीनार लगाकर पूरे गांव को पानी सप्लाई करने की योजना थी. मगर ठेकेदार द्वारा घटिया पानी टंकी लगाए जाने के कारण पानी भरते ही पानी का टंकी पूरी तरह फट गया .इसकी सूचना ठेकेदार को दी गई है .मगर अब तक ठेकेदार द्वारा टंकी को नहीं बदला गया है. जिस कारण लोगों को नल जल योजना के तहत पेयजल नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने कहा ठेकेदार के द्वारा ग्रामीणों को धमकी भी दी जा रही है. ठेकेदार अपने अनियमितता को छुपाने का प्रयास कर ग्रामीणों को दोषी ठहरा रहा है. जिसके खिलाफ ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे. सारी समस्या सुनने के पश्चात डॉ विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यहां नया टंकी लगाने हेतु डीसी अनन्य मित्तल एवं पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता से मिलकर नया टंकी लगाने की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा ऐसी बहुत जगह शिकायतें आ रही है कि ठेकेदार द्वारा घटिया पूर्ण ढंग से नल जल योजना का कार्य कराया जा रहा है .सभी ठेकेदारों को चिन्हित कर उसके खिलाफ लिखित शिकायत डीसी को दिया जाएगा .उन्होंने कहा ग्रामीणों के साथ अन्याय नहीं होने दी जाएगी. अगर जरूरत पड़ी तो ग्रामीण के साथ विभाग एवं ठेकेदार के खिलाफ उग्र आंदोलन की जाएगी .इस मौके पर बिरसिंह पूर्ति, रामकृष्ण केराई, घनश्याम केराई ,विश्राम गिलुवा, विश्राम गिलुवा, दिउरी केराई, सूरजोमनी केराई, मैंचो केराई, मुनि केराई,सुकुमारो पूर्ति समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.




