
Ranchi: विनोद सिंह के ठिकाने पर लगातर दूसरे दिन ईडी की छापेमारी हो रही है. बुधवार को रातू स्थित आवास के बाद गुरूवार को रोस्पा टॉवर स्थित विनोद सिंह के प्रतिष्ठान ग्रिड कंसल्टेंट पर दोपहर बाद करीब आधे दर्जन ईडी अधिकारी पहुंचे और प्रतिष्ठान में मौजूद कागजों को खंगालना शुरू किया. कहा डा रहा है कि बुधवार ही ईडी ने इस ऑफिस को सील कर दिया था. ईडी अधिकारी ऑफिस में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मशीन की जांच कर रहे हैं. बता दें कि बुधवार को आवास में हुई छापेमारी में ईडी ने 25 लाख रुपये नकद समेत अवैध निवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे.
इसे भी पढ़ें: रातू में कोयला कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मेडिका में हुई मौत




