Crime NewsGiridih

गिरिडीह में बच्चे की हत्या के शक में ग्रामीणों ने की महिला और चचेरे दादा की पिटाई,पुलिस के हस्तक्षेप से बची जान

Giridih: धनवार के घोड़थंबा ओपी के जेरुआडीह गांव स्थित एक कुएंं से 12 वर्षीय दीपक साव का शव बरामद हुआ. शव बरामद होने की घटना के बाद हत्या किए जाने के शक को लेकर ग्रामीणों ने बच्चे के चचेरे दादा टुकलाल साव और एक महिला की जमकर पिटाई कर दी.  दीपक का शव मिलने से बेहद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने एक महिला समेत दो लोगों की मॉबलिचिंग का प्रयास किया लेकिन वक्त पर जानकारी मिलने के बाद धनवार के एसडीपीओ मुकेश महतो और पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच आक्रोशित भीड़ से मृत बच्चे के चचेरे दादा टुपलाल साव व टुपलाल की बहन को किसी तरह सुरक्षित निकाला. बाद में पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. फिलहाल टुपलाल व उसकी बहन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बच्चे का शव सदर अस्पताल भेजा ताकि मौत के कारणों का पता चल सके.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया चौथे गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाशोत्सव

12 वर्षीय मासूम दीपक साव की हत्या में उसके चचेरे दादा टुपलाल साव और एक अन्य महिला की भूमिका है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार सीओ नरेश कुमार, बीडीओ रामगोपाल पांडेय, जिप सदस्य सिराज अंसारी, मुखिया उमेश यादव, भाजपा नेता पवन साव, सफीक अंसारी, संजय यादव, माले नेत्री कौशल्या दास समेत कई दलों के प्रतिनिधि और पुलिस पदाधिकारी जेरुआडीह गांव पहुंचे.

शुक्रवार देर रात बच्चा हुआ लापता
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक दीपक साव को शुक्रवार की देर रात उसकी मां ने खाना खिलाकर कमरे में सुला दिया था, इसी क्रम में जब देर रात सोने के लिए जाने के पूर्व दीपक की मां ने दीपक को देखने के लिए कमरे में झांका तो दीपक को बेड से गायब पाया. पूरे परिवार ने दीपक की तलाश रात से शुरू कर दी लेकिन नहीं मिलने के बाद परिजनों ने रात में ही घोड़थंबा ओपी पुलिस को इसकी जानकारी दे दिया. परिजनों की ओर से दीपक के दादा युगल साव ने इस संबंध में  घोड़थंबा ओपी में आवेदन देकर अपने चचेरे भाई टुपलाल साव पर पोते को गायब करने का आरोप लगाया. बाद में दोपहर में बच्चे का शव गांव के कुएं में मिला. बच्चे के पांव में पत्थर बंधा हुआ था और वह तैर रहा था. इसके बाद ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने टुपलाल साव को पीटना शुरु कर दिया. इस दौरान जब टुपलाल की बहन उसे बचाने के लिए आई तो आक्रोशित भीड़ ने उसकी बहन की भी जमकर पिटाई कर दी.

Related Articles

Back to top button