Crime NewsGiridih

गिरिडीह में देवरी पुलिस ने इनोवा से अवैध शराब का स्टॉक किया बरामद, एक गिरफ्तार

Giridih: नकली शराब के कारोबार के मामले में देवरी थाना पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकली शराब से लोड वाहन का पीछा कर पारवतीडीह के समीप उसे पकड़ा. तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो वहीं इनोवा से ब्रांडेड कंपनियों से भरे 19 पेटी अवैध शराब जब्त किया. इनोवा से बरामद शराब जब्त करने के साथ पुलिस ने जिला मुख्यालय के पचंबा थाना इलाके के मोहनपुर निवासी शोएब अंसारी उर्फ सोहेबुद्दीन को गिरफ्तार किया है. आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार शोएब को जेल भेज दिया वहीं पुलिस इनोवा पर लगे हरियाणा के नंबर प्लेट मामले की जांच में जुट गई है..


इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे भूमाफिया के गुर्गों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Related Articles

Back to top button