Khunti

919 ग्राम अफीम के साथ ग्राम प्रधान गिरफ्तार, तीन और की हुई गिरफ्तारी

Khunti: खूंटी जिले में अफीम के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में पहली बार पुलिस ने 919 ग्राम अफीम बरामद की है. इससे स्पष्ट हो गया है कि अब अफीम निकलने का काम शुरू हो गया है. इस अफीम की बरामदगी अड़की थाना क्षेत्र के गुदबेड़ा गांव के ग्राम प्रधान के पास से हुई है. यह अफीम ग्राम प्रधान ने गांव के जबरा मुंडा के पुआल में छिपा कर रखा था. बरामद अफीम की कीमत 4,58,500 रुपए बताई जा रही है. एसडीपीओ वरुण रजक ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को चलाए गए अभियान के क्रम में तीन और लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

उन्होंने बताया कि अड़की के गीतिलबेड़ा से ठेबा मुंडा उर्फ धूमा मुंडा, खूंटी सदर थाना क्षेत्र के ओंड्रा गांव से इमरान खान और सोयको थाना क्षेत्र के जिलिंगकेला गांव से लाखा पाहन को गिरफ्तार किया गया है. लाखा अड़की के दुरूडीह गांव का रहने वाला है, जो ज़िलिंगकेला गांव में लगे अफीम की खेत में काम कर रहा था. पुलिस ने सारे लोगों को अफीम के खेतों से गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी में प्रशिक्षु डीएसपी रोहित कुमार साव, अड़की थानेदार प्रवीण कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

Related Articles

Back to top button