JharkhandNationalNEWSRanchiSports

Vijay Hajare Trophy 2022-23: रेलवे, सर्विसेज और बंगाल की टीम ने जीते अपने अपने मैच

Ranchi: विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 के तहत रांची में खेले जा रहे मैचों में आज रेलवे, सर्विसेज और बंगाल की टीम ने जीत हासिल की. जेएससीए स्टेडियम में खेले गये मैच में रेलवे की टीम ने पांडिचेरी पर 3 विकेट से जीत दर्ज की. पहले खेलते हुए पांडेचेरी की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए. टीम के लिए सबसे अधिक 102 रन पारस डोगरा ने बनाए. केबी अरूण कार्तिक ने भी 80 रनों का योगदान दिया. रेलवे की ओर से सुशील ने 4 विकेट लिए. जवाब में रेलवे की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. उसकी ओर से शिवम चौधरी ने 115 रन, उपेंद्र यादव ने 65 रन बनाए.

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड ने जीता टी 20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

मेकॉन स्टेडियम में मुंबई और सर्विसेज के बीच खेले गये मैच में सर्विसेज की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई की ओऱ से उसके सितारे पृथ्वी शॉ ने 5 रन, यशस्वी जयसवाल ने 104, अजिंक्य रहाणे ने 43 और बाकियों भरोसे 50 ओवर में 264 रन बनाए. जवाब में सर्विसेज के ओपनर बैट्समैन शुभम रोहिल्ला के 135 रन, रवि चौहान के 100 रनों की बदौलत 45.3 ओवर में ही 8 विकेट से जीत हासिल कर ली.

जेएससीए ओवल ग्राउंड में बंगाल और मिजोरम के बीच खेले गये मैच में बंगाल ने 9 विकेट से जीत हासिल की. पहले खेलते हुए मिजोरम की टीम 21.2 ओवर में 57 रन ही बना सकी. बंगाल ने एक विकेट खोकर 6.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल कर ली.

Related Articles

Back to top button