
Melbourne: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. पाकिस्तान ने मेलबर्न में खेले गए फ़ाइनल मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन की चुनौती दी थी. बेन स्टोक्स की हाफ सेंचुरी की मदद से इंग्लैंड ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया. बेन स्टोक्स 52 रन (49 गेंद) बनाकर नाबाद रहे. शाहीद शाह आफ़रीदी का 16वें ओवर में चोटिल होना पाकिस्तान को भारी पड़ा. तब तक पाकिस्तान टीम मुक़ाबले में बनी हुई थी.
इसे भी पढ़ें: हिमाचल जीतेंगे, ओल्ड पेंशन स्कीम का होगा रोलः दीपिका सिंह
इंग्लैंड टीम वनडे की भी वर्ल्ड चैंपियन है. एक ही वक़्त में वनडे और ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप रखने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है. मैदान में मौजूद 80 हज़ार से ज़्यादा दर्शकों के सामने छोटे स्कोर का बचाव कर रही पाकिस्तान टीम को शाहीन शाह आफ़रीदी और हारिस रउफ़ ने गेंद से अच्छी शुरुआत दिलाई.




