
- कहा, ऐसा नहीं करने पर पूरा शहर आ सकता है कोरोना संक्रमण की चपेट में
Ranchi : हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के डीसी के आदेश के बाद अब मेयर आशा लकड़ा ने भी शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन की वकालत की. उन्होंने राज्य सरकार ने मांग की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखकर यह आवश्यक हो गया है कि रांची नगर निगम के शहरी क्षेत्र में भी लॉकडाउन को तत्परता से लगाया जाये.
वहीं कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मेयर ने सरकार से मांग की है कि वर्तमान हालात को देखते हुए जल्द से जल्द 500 बेड के कोविड-19 अस्थायी हॉस्पिटल का तैयार किया जाये.
इसे भी पढ़ें – गोपाल जी तिवारी ने CM के OSD का पद छोड़ने का आग्रह किया, बने रहेंगे पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर भी सरकार नहीं है गंभीर
इस दौरान मेयर आशा लकड़ा एक बाऱ फिर राज्य सरकार पर हमलावर दिखी. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है. राज्य सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. लगातार रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कोरोना वायरस मरीज पाये जा रहे हैं.
बीते सोमवार को रांची में कोरोना से संक्रमित 40 मरीज पाये गये. संक्रमित मरीजों में चिकित्सक, पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं. जिला प्रशासन के अधिकारी भी शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं करा पा रहे हैं. वर्तमान में सभी प्रकार की दुकानें खोल दी गयी हैं. यही कारण है कि रांची में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.
इसे भी पढ़ें – 65 तकनीकी संस्थानों को जेटीयू ने दिया एफिलिएशन, नहीं कराया फिजिकल वेरिफिकेशन
तत्काल लागू हो लॉकडाउन, नहीं तो पूरा शहर आ सकता है कोरोना की चपेट में
मेयर ने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए राज्य सरकार से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा करें. ऐसा कर ही आने वाले समय मे कोरोना संक्रमण से शहरवासियों को सुरक्षित रखा जा सकता है. सरकार अगर ऐसा नहीं करती है, तो पूरा शहर कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ सकता है.
इसे भी पढ़ें – MHRD ने तय की ऑनलाइन क्लासेस की सीमा, 45 मिनट से अधिक न हो कोई क्लास





we offer you replica diamond rolex for sale & favorite replica diamond rolex.
These are actually great ideas in concerning blogging.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.