
Ranchi : ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीई) की तय समय सीमा को पूरा करने के लिए झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (जेटीयू) ने राज्य के 65 तकनीकी संस्थानों को मान्यता दे दी है. यह मान्यता शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए दी गयी है. दरअसल हर साल तकनीकी संस्थानों को संबंधित विवि से कोर्स संचालन के लिए मान्यता लेनी होती है. नियमानुसार एआइसीटीई से एफिलिएटेड हर तकनीकी संस्थानों को 30 जून तक मान्यता लेनी होती है. उसी के तहत तकनीकी विवि ने मान्यता प्रदान की है.
इसे भी पढ़ें – रांची में एक ही परिवार में मिले 7 नये कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में हुए 3985 केस
मान्यता दी पर नहीं कराया फिजिकल वेरिफिकेशन
एआइसीटीई की नियमावली के अनुसार किसी भी संस्थान को मान्यता देने से पहले विवि की ओर से फिजिकल वेरिफिकेशन करना होता है. इसके लिए कमेटी बनायी जाती है. लेकिन इस साल जितने भी तकनीकी संस्थानों को एडमिशन और कोर्स संचालन के लिए मान्यता दी गयी है, उनका फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं कराया गया है. झारखंड तकनीकी विवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना को देखते हुए फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं कराया गया है. विवि प्रशासन ने बताया तकनीकी संस्थानों को शर्त से साथ मान्यता दी है. स्थिति सामान्य होने के बाद संस्थानों का वेरिफिकेशन किया जायेगा. उस दौरान तय शर्त को पूरा नहीं करने वाले संस्थानों की मान्यता रद्द कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, हेमंत सोरेन ने 200 करोड़ के सड़क घोटाले में दिया मामला दर्ज करने का आदेश
इतने तकनीकी संस्थानों को मिली है मान्यता
पीपीपी मोड पर संचालित पॉलिटेक्निक : 08
पीपीपी मोड पर संचालित इंजीनियरिंग कॉलेज : 03
सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज : 02
प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज : 11
सरकारी पॉलिटेक्निक : 22
निजी पॉलिटक्निक कॉलेज : 17
फार्मेसी कॉलेज : 02
इसे भी पढ़ें – Corona Good News: भारत में इंसानों पर हो रहा देसी वैक्सीन का परीक्षण



