
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री के ओएसडी (ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी) गोपाल जी तिवारी ने पद छोड़ने का आग्रह किया है. हालांकि वो पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर बने रहेंगे. सरकार बनते ही गोपाल जी तिवारी की ओएसडी के पद पर सबसे पहले नियुक्ति की गयी थी. उस समय हर वक्त गोपाल जी तिवारी को सीएम हेमंत सोरेन के साथ ही देखा जाता था. अचानक ही खबर आने लगी कि वो सरकार की गतिविधियों से दूर होने लगे हैं.
इसे भी पढ़ें – 18 आइएएस का तबादला, छवि रंजन रांची और उमाशंकर धनबाद के डीसी
विदेश दौरे और जमीन संबंधी आरोप लगे थे
हाल ही में एक मीडिया चैनल ने उन पर विदेश दौर और जमीन से संबंधित एक खबर प्रसारित की थी. उन आरोपों के बाद गोपाल जी तिवारी ने विभाग से छुट्टी ले ली थी. वो 19 जुलाई तक छुट्टी पर थे. गोपाल जी तिवारी सीएम के ओएसडी होने के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव भी थे. विभाग में उनके पास कई अहम जिम्मदारियां सौंपी गयी थीं. लेकिन हाल के दिनों में उनसे कई जिम्मेदारियां वापस ले ली गयी थीं.
विभाग में उनके पास निगरानी, अभियंताओं की स्थापना, योजना और बजट की जिम्मेदारी थी. ये जिम्मेदारी जिसके पास होती है, वो विभाग में काफी पावरफुल माना जाता है. लेकिन इन सभी जिम्मेदारियां उनसे लेकर दूसरे संयुक्त सचिव प्रदीप मिश्रा को दे दी गयी थी.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: तीन नये कोरोना संक्रमित मिले, दो शहर के, तीसरा ईसरी बाजार का, एक्टिव केस की संख्या नौ




These are actually great ideas in concerning blogging.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
Thanks so much for the blog post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.