
Ranchi: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने ऑनलाइन क्लासेस की समय सीमा तय कर दी है. ऑनलाइन क्लासेस का संचालन कैसे हो इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दिया है.
एमएचआरडी की ओर से जारी गाइडलाइन में जूनियर क्लासेस से लेकर 12वीं क्लास के छात्रों के लिए प्रतिदिन के हिसाब से ऑनलाइन क्लासेस तय किया है.
इसे भी पढ़ें – 18 आइएएस का तबादला, छवि रंजन रांची और उमाशंकर धनबाद के डीसी
45 मिनट से अधिक न हो कोई क्लास
एचआरडी ने कहा है कि प्री-प्राइमरी छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस 30 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं पहली कक्षा से 8वीं तक के लिए प्रत्येक दिन 45-45 मिनट तक के दो ऑनलाइन सेशन हों.
कक्षा 9 से 12वीं के लिए 45-45 मिनट के 4 सेशन होंगे. वहीं क्लास वन से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए विभाग ने एनसीइआरटी के वैकेल्पिक कैलेंडर को फॉलो करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, हेमंत सोरेन ने 200 करोड़ के सड़क घोटाले में दिया मामला दर्ज करने का आदेश
ऑनलाइन क्लासेस की गाइडलाइन जारी
केंद्रीय मानव संसाधन विभाग ने ऑनलाइन क्लास के दौरान मानसिक एवं शारीरिक तनाव से निपटने सहित अन्य मुद्दों पर स्कूलों के प्रमुखों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों के लिये डिजिटल एजुकेशन की गाइडलाइंस तैयार की है. इसे ‘प्राज्ञाता गाइडलाइंस’ नाम दिया गया है.
इस गाइडलाइन में योजना, समीक्षा, व्यवस्था, मार्गदर्शन, वार्ता, कार्य, निगरानी और सराहना शामिल है. इसमें स्कूलों के प्रमुखों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सुझाव दिये गये हैं. जिनमें मूल्यांकन की जरूरत, ऑनलाइन शिक्षा के दौरान अवधि, समावेश, ऑनलाइन संतुलन, ऑफलाइन गतिविधि आदि को लेकर योजना बनाने को लेकर आवश्यक बातों की जानकारी दी गयी है.
इसे भी पढ़ें – रांची में एक ही परिवार में मिले 7 नये कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में हुए 3985 केस




