
Ranchi : झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ के उपाध्यक्ष बिनय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में संघ कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में सर्वप्रथम 11 जून के मौन जुलूस को सफल बनाने के लिए संघ के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. साथ ही सहयोग के लिए सभी मीडिया बन्धुवों का भी आभार व्यक्त किया गया. उक्त प्रदर्शन के बावजूद कार्मिक विभाग के नकारात्मक रवैये को देखते हुए आन्दोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया. इसी क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 19 एवं 20 जून को सचिवालय सेवा के सभी पदाधिकारी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शित करते हुए काम करेंगे. फिर भी सरकार का रवैया अगर सकारात्मक नहीं हुआ, तो आन्दोलन को ओर आक्रामक किया जायेगा. बैठक में महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा के साथ मनोज कुमार, रितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, देबाशीष, हेम नारायण, राजा, अशोक, मृणाल, अमित आदि पदाधिकारीगण शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – चीन से चल रहे साइबर टास्क फ्रॉड गिरोह से जुड़ा असम का तंजीम गिरफ्तार, रांची साइबर क्राइम थाना में दर्ज है 29.94 लाख ठगी का मामला



