Jharkhand Vidhansabha ElectionMain Slider

#JharkhandElection: डालटेनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने पोलिंग बूथ पर लहराया हथियार, डीसी ऑफिस में पूछताछ

Palamu: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान पलामू से हंगामे की खबर है. बताया जा रहा है कि केएन त्रिपाठी ने मतदान केंद्र पर हथियार निकाला, इसके बाद नाराज लोग उग्र नजर आये और बूथ से कांग्रेस प्रत्याशी को खदेड़ा.

इधर मामले को लेकर केएन त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया गया है और हथियार भी जब्त कर लिया गया है. खबर है कि डीसी ऑफिस में उनसे पूछताछ की गयी है. उन्हें दो घंटे तक जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में बैठाकर रखा गया.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: सरयू राय ने बताया आखिर क्यों जरूरी हो गया था रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ना

केएन त्रिपाठी को खदेड़ा

खबर है कि बूथ संख्या 72 एवं 73 उतक्रमित मध्य विद्यालय कोशियारा पश्चिमी भाग व पूर्वी भाग कोशियारा में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने हथियार निकाला. जिसके बाद लोगों ने उनका विरोध किया. मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी और बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया के समर्थकों में मारपीट हुई.

चौरसिया समाज के लोगों ने पहले केएन त्रिपाठी उम्मीदवार को अंदर जाने से रोका फिर पत्थरबाजी की गयी. कांग्रेस नेता को करीब 2 किलोमीटर तक लाठी-डंडे के साथ समर्थकों ने उन्हें दौड़ाया. इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: वोटिंग के बीच गुमला में नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया पुल, सुरक्षाबल सतर्क

ये हार की हताशा है- चौरसिया

इधर पूरे मामले को लेकर दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी कैंडिडेट आलोक चौरसिया ने बताया कि हार की हताशा में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी पिस्तौल लेकर बूथ कैप्चर करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

और अपने सुरक्षाकर्मियों के द्वारा खुद गाड़ी के शीशे को तुड़वाकर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं. कृष्णानंद त्रिपाठी का दिमाग़ी संतुलन गड़बड़ा गया है.

इधर चैनपुर के थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि कोशियार में मतदान हो रहा है. बूथ कैप्चरिंग की घटना मात्र अफवाह है. उनके थाना के ऑफिसर और मतदान कर्मियों ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है. अगर मामला बनेगा तो एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंःGDP ग्रोथ रेट में गिरावट के बाद प्रियंका का आरोप, कहा- अपनी नाकामी के कारण BJP ने अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी

दो घंटे तक हिरासत में रखा गया: त्रिपाठी

कांग्रेस उम्मीदवार ने बताया कि उन्हें दो घंटे तक जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में  बैठाये रखा गया. हालांकि उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बैठा कर रखे जाने के बाद किसी तरह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से बाहर निकले. उन्होंने कहा कि दोपहर तीन बजे के बाद मारपीट और दुर्व्यहार के खिलाफ समाहरणालय पसिर में धरना दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button