
Ranchi: हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने एक महिला समेत करीब आधा दर्जन युवतियों को रौंद दिया. गुरुवार सुबह उस वक्त हादसा हुआ जब युवती सड़क पर दौड़ रही थी. घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है. गंभीर हालत में सभी को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस बहाली की तैयारी कर रही युवती दौड़ की प्रैक्टिस के क्रम में तेज गति से चल रही वाहन ने चपेट में ले लिया. काफी देर तक लड़कियां वहीं पड़ी रहीं. वाहन सवार राहगीर की नजर पड़ी तो स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया.




