JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRamgarhRanchi

रामगढ़ पहुंची वसुंधरा राजे का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत,रजरप्पा में की पूजा अर्चना, कहा- हेमंत ने झारखंड को सिर्फ लूटा

Ramgarh: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आई भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया गुरुवार को अपने दौरे के अंतिम दिन रामगढ़ जिला स्थित रजरप्पा सिद्धिपीठ मंदिर दर्शन हेतु पहुंची. इस दौरान पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष राकेश प्रसाद भी मौजूद थे. दुमका,देवघर,पाकुड़ एवं गोड्डा से जनसभा कर रांची वापसी के क्रम में मां छिन्नमस्तिका के दरबार जाने से पहले रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के पास भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकामिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,महामंत्री प्रो.खिरोधर साहू,मंत्री सह मुखिया राजेंद्र कुशवाहा,कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,प्रवीण सोनू ,सांसद प्रतिनिधि बबलू कुशवाहा,संजय साह सहित कैंट मंडल के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में कांग्रेस और हेमंत सरकार पर गरजी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कहा-  अब हेमंत सरकार को नहीं मिलने वाला कोई मौका

स्वगतोपरांत सिंधिया की आगवानी करते हुए रामगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका की ऐतिहासिक मंदिर का दर्शन करवाया. मंदिर में प्रसन्नता पूर्वक पूजा अर्चना एवं दर्शन के बाद उन्होंने अपने स्वागत से अभिभूत होते हुए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए स्वागत और सम्मान हीं हमें पार्टी के प्रति और अधिक निष्ठावान और जवाबदेह बनाता है. इस मौके पर उपस्थित मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले लोग सत्ता हासिल करने के बाद से प्रदेश का विकास करने के बजाय खुद की तिजौरी को भरने में लगे हैं। जबकि यहां के आदिवासी आज भी विकास को तरस रहे हैं. सीएम हेमंत सोरेन की सरकार ने लोगों को धोखा देने का काम किया है झारखंड में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलवाला है.

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए वसुधंरा ने कहा कि झारखंड का निर्माण यहां की खनिज संपदा से स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने किया था, इसके उलट वर्तमान सीएम और यहां के अधिकारी खुद को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। युवाओं को रोजगार देने और बेरोजगारी भत्ता देने का सब्जबाग दिखाकर, खुद मुख्यमंत्री का रोजगार प्राप्त करने वाले हेमंत सोरेन ने युवाओं को ठगने का काम किया है जिसे आगामी विधानसभा में झारखंडी युवाओं की एकता उखाड़ फेंकने को तैयार है.

वहीं इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा की वसुंधराराजे का झारखंड की पवित्र धरती रामगढ़ जिला में स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि उन्होंने न सिर्फ राजस्थान में भाजपा का नेतृत्व करते हुए दो बार मुख्यमंत्री रहीं है बल्कि बाजपाई जी के समय में भी इन्होंने केंद्रीय नेतृत्व में अपनी अहम भूमिका निभाई है इसलिए इनके अनुभवी राजनीतिक जीवन से हमें झारखंड के सभी लोकसभा सीटों को जितने में मदद मिलेगी. इस पूरे दौरे में उनके साथ सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे,संतराज पासवान,राकेश वर्मा,गणेश स्वर्णकार,सैय्यद किरमानी,रूपा कुमारी,ऋषिकेश सिंह,मणिशंकर ठाकुर,धीरज साहू,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना खटीक,धीरेंद्र साहू,ललन कुशवाहा,अशोक कुमार महतो,अर्जुन वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित हुए.

Related Articles

Back to top button