
Ranchi: कोल इंडिया ने 9 हजार पदों के लिए विज्ञापन निकाला है. जिसमें से 4000 पद पर एक्जीक्यूटिव की बहाली की जायेगी. अन्य पांच हजार पद नॉन एक्जीक्यूटिव पदों के लिए हैं. कोल इंडिया सालों बाद इतनी बड़ी बहाली करने जा रही है.
इसे भी पढ़ें – 13 महीनों के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- ये ठीक वैसा ही है, जैसे कार देकर चारों टायर खोल लेना
एग्जिक्यूटिव की भर्ती होल्डिंग कंपनी द्वारा की जाती है जबकि वर्कर्स और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों द्वारा की जाती है. कोल इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा कि काफी सालों से ये पद खाली हैं. पिछले साल 1200 लोगों की भर्ती की गयी थी. बहाली प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – #LIC की जमापूंजी भी लुटने की कगार पर, ढाई माह में हुआ 57000 करोड़ का नुकसान
4,000 एग्जिक्यूटिव में से 900 लोगों की भर्ती जूनियर कैटिगरी में विज्ञापन और इंटरव्यू के बेस पर की जायेगी. वहीं 400 लोगों की भर्ती कैंपसों से होगी और 100 भर्तियां मेडिकल अधिकारी जैसे अन्य पदों पर की जायेगी. हम पहले ही करीब 400 एग्जिक्यूटिव की भर्ती कर चुके हैं जिनमें से ज्यादातर डॉक्टर हैं. कंपनी करीब 2,200 अतिरिक्त एग्जिक्युटिव की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से करेगी.
इसे भी पढ़ें – सत्र 2019-21: राज्य के बीएड कॉलेजों में बची सीटों के लिए शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया



